कपड़ों के साइज़ मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या है?

दोस्तों क्या आप भी कपड़ों के साइज़ मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब ढूंढ रहे है, हमने इस पोस्ट मे इसके पूरे मतलब को बताया है, जब आप अपने नए रेडीमेड कपड़े लेने जाते है तो वहाँ आपका साइज़ पूछा जाता है, अथवा आपका साइज़ टेप से लिया जाता है।

लेकिन शोरूम मे आपसे केवल इंग्लिश वाला साइज़ पूछा जाता है, जैसे आपका S, है या Xl है, इस तरह मगर आप किसी ट्रेलर से अपने कपड़े सिला रहे है, तो वो आपका अच्छी तरह से नापा लेकर ही कपड़ों को सीने लगता है, क्युकी बिना नापा लिए ही ट्रेलर कपड़े सील नहीं सकता।

अथवा आप ऑनलाइन किसी वेबसाईट से कपड़े मंगा रहे है, तो आपके साइज़ का चार्ट दिया होता है, जिनको आपको सिलेक्ट करना होता है, लेकिन ये चार्ट कुछ इस तरह से लिखा होता है, XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL जिसकी वजह से आप इसमे कन्फ्यूज़ हो जाते है, की हमारा साइज़ इसमे कौन सा है।

अगर आपको अपने कपड़ों के साइज़ का मालूम नहीं है, या फिर XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब आपको नहीं पता है, तो आप हमारे वेबसाईट FREEVIDEOEDITOR से इसकी जानकारी को ले सकते है, हमने इस पोस्ट मे कपड़ों के साइज़ का पूरा मतलब बताया है।

कपड़ों का साइज़ क्या है?

कपड़ों के साइज का मतलब है कि किसी व्यक्ति के लिए कितने आकार के कपड़े उपयुक्त होंगे। यह व्यक्ति की लंबाई, चौड़ाई और वजन पर निर्भर करता है। सामान्यतः कपड़ों के साइज को छोटा, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज जैसे वर्गों में विभाजित किया जाता है।

कपड़ों के सही साइज का चयन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि बहुत छोटे या बहुत बड़े साइज के कपड़े पहनने में असहजता हो सकती है। सही फिटिंग वाले कपड़े पहनने से व्यक्ति को अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

कपड़ों के साइज निर्धारित करने के लिए व्यक्ति का नाप लेना जरूरी होता है। इसके लिए टेप, मापने वाला पट्टा या अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। नाप लेने के बाद ही सही साइज का चयन संभव हो पाता है।

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग के चलते कई कंपनियां कपड़ों के साइज चार्ट उपलब्ध कराती हैं ताकि ग्राहक आसानी से अपने लिए सही साइज का चयन कर सकें। ये चार्ट व्यक्ति की लंबाई और वजन के आधार पर साइज की सिफारिश करते हैं।

कपड़ों का साइज़ चार्ट फूल फॉर्म

यह साइज़ केवल लड़कों के लिए दिया गया है, जिसको हमने एक चार्ट मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज़ की पूरी फूल फॉर्म को दर्शाया है।

XSExtra Small 
SSmall
MMedium 
LLarge 
XLExtra Large
XXLExtra Extra Large
XXXL Extra Extra Extra Large

अब आप नीचे चार्ट मे देख सकते है, किस लड़के को कौनसा साइज़ आ जाता है, ये सभी साइज़ आपको Extra, Large या Small की इंचों मे मिलेंगे।

SizeChest (छाती)InchesWaist (कमर)InchesHips (कूल्हा)Inches
XS34-3528-2934-35
S36-3730-3136-37
M38-3932-3338-39
L40-4134-3540-41
XL42-4336-3742-43
XXL44-4538-3944-45
XXXL46-4740-4146-47
4XL48-4942-4348-49
5XL50-5144-4550-51

कपड़ों के साइज़ मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या है?

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब अक्सर लड़कों के कपड़े का होता है, जिसमे उनके शर्ट, टीशर्ट या ब्लेज़र आते है, अथवा पैंट का साइज़ या उसकी कमर का साइज़ हमेशा इंच मे होता है, केवल ऊपर का कपड़ा ही इस साइज़ मे होता है, तो आइए जानते है, इसके पूरे पैटर्न के बारे मे।

  • XS का मतलब: XS का मतलब Extra Small होता है, जो कम उम्र के लड़कों के लिए होता है, अगर किसी भी लड़के की चेस्ट 33 या 34 इंच है, तो उसके लिए XS यानि Extra Small Size शर्ट या टीशर्ट आएगी।
  • S Size का मतलब: S साइज़ भी 16 से 17 साल के लिए लड़के के लिए होता है, अगर उसके लड़के की चेस्ट 35 या 36 इंच है, तो उसको S साइज़ या Small साइज़ आएगा।
  • M Size का मतलब: लड़कों मे सबसे ज्यादा यही साइज़ आपको देखने को मिलेगा, ये साइज़ कम हाइट के लड़के को फिट आता है, इसका Medium साइज़ होता है, जो 20 से 21 साल के लड़के का होता है।
  • L Size का मतलब: वैसे तो L साइज़ का मतलब Large होता है, जो आजकल फिट और तंदरूस्त लड़के होता है, इस साइज़ चेस्ट 40 इंच की होती है, यह साइज़ लगभग सभी लड़कों मे होता है।
  • XL का मतलब: यह साइज़ उन लड़कों का होता है, जो कुदरती अपने शरीर से फिट रहते है, या फिर जिम जाकर अपने छाती को बड़ी कर लेते है, इस साइज़ का मतलब Extra Large होता है, जिसकी पैमाइश 42 इंच होती है।
  • XXL का मतलब: यह साइज़ थोड़े बहुत मोटे लोगों मे फिट होता है, जिनका पेट निकालने के साथ साथ उनकी चेस्ट भी काफी बड़ी दिखाई देती है, इसका मतलब तो वैसे Exrta Extra Large होता है, जो लगभग 44 इंच की चेस्ट वालों के आता है।
  • XXXL साइज़ का मतलब: यह साइज़ उन्ही लोगों के फिट होता है, जो दिखने मे अच्छे और मोटे लगते है, इस साइज़ का मतलब Extra Extra Extra Large होता है, जो 46 इंच की छाती वालों के फिट आता है।

लड़कियों की कपड़ों के साइज़ मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL मतलब क्या है?

हमेशा लड़कियों के कपड़ों साइज़ लड़कों से कम ही होता है, और उनके कपड़ों मे फूल फॉर्म तो वही रहेगी लेकिन उसमे इंचों का काफी फर्क होता जाता है, इसलिए लड़किओ का साइज़ थोड़ा कम होता है, लड़कियों के कपड़ों मे हमने एक अलग चार्ट निम्नलिखित रूप से बता रहे है।

SizeChest (छाती)InchesWaist (कमर)InchesHips (कूल्हा)Inches
XS31-3225-2634-35
S33-3425-2636-37
M35-3628-2938-39
L37-3830-3140-41
XL39-4032-3342-43
XXL41-4234-3544-45
XXXL43-4436-3746-47

अब आप इस चार्ट मे देख सकते है, लड़कियों को किस साइज़ मे कौन सा कपड़ा फिट बैठ जाता है, और आप ये भी जान गए होंगे लड़कियों का साइज़ लड़कों से काफी कम होता है।

सबसे बड़े साइज़ का कपड़ा कौन सा होता है?

सबसे बड़े साइज़ का कपड़ा XXXL होता है, जो लगभग मोटे लोगों को आता है, इस साइज़ की पैमाइश कोई चेस्ट की 46 से 47 से इंच हो सकती है।

सबसे छोटा साइज़ किसको आता है?

सबसे छोटा साइज़ बच्चों को होता है, जैसे 14 या 15 साल के बच्चों को यह साइज़ आता है, जिसे Extra Small कहते है, अथवा यह 34 इंच का होता है।

XL साइज कितना होता है?

इसी तरह एक साइज XL होता है। यानी यह एक्सट्रा लार्ज से भी बड़ा होता है। इस साइज के शर्ट या टी-शर्ट के चेस्ट का माप 42-44 इंच होता है।

साइज 44 लार्ज है या एक्स्ट्रा लार्ज?

छोटा (एस): 36-38 इंच, मीडीअम(एम): 39-41 इंच ,बड़ा (एल): 42-44 इंच, एक्स्ट्रा-लार्ज (एक्सएल): 45+ इंच।

उम्मीद है, दोस्तों आपको कपड़ों मे XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब समझ आ गया होगा, हमने इस पोस्ट के माध्यम से इसकी पूर्ण जानकारी को आपको दिया है, अथवा हमने सभी साइज़ के इंच के बारे मे भी बताया, साथ ही आप लड़कियों के साइज़ के बारे मे भी जान गए होंगे।

अगर आपको ये पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे, अन्यथा इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेन्ट बॉक्स मे मैसेज करे।

Rate this post
इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करे:
Ravi Kumar Sharma

मेरा नाम रवि कुमार शर्मा है, मुझे विडियो एडिटिंग के बारे में बहुत ज्ञान है इसीलिए मैंने यह ब्लॉग आप लोगो की हेल्प के लिए बनाया हूँ। ताकि आप भी विडियो एडिटिंग सीख कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ग्रो कर पाए।

Leave a Comment