7 Best Free Talking Avatars | बात करने वाले अवतार कैसे बनाए

दोस्तों क्या ऐसे फ्री AI Talking Avatars को ढूंढ रहे है, जो आपकी विडिओ के चित्र को एक मोडेल मे बनाकर उससे किसी बेस पर बात करा सकते है, या कर सकते है।

वैसे तो Talking Avatar एक एआई विडिओ पर आधारित होते है, और उनको एआई द्वारा ही बनाया जाता है। इसके अंदर आप किसी भी चित्र का अवतार विडिओ बना सकते है।

इसके अलावा बात करने वाला अवतार एक कंप्यूटर जनित, एनिमेटेड कैरेक्टर होता है जो मानव बात चीत करने में सक्षम होता है, आप अपने चित्र का अवतार आसानी से बना सकते है।

दोस्तों अगर आप AI Talking Avatar Generators की पूर्ण जानकारी को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट द्वारा इस पोस्ट पर आए है, तो इस लेख को पूरा जरूर पढे।

आपको बात करने वाले अवतार की आवश्यकता क्यों होगी?

दोस्तों बात करने वाले अवतार की आवश्यकता किसी को भी हो सकती है इन सभी का उपयोग जरूरी काम मे भी हो सकता है, या अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए भी अवतार का उपयोग कर सकते है।

इसके अलावा अवतार के चेहरे के भाव और इशारे हमारी बातचीत को गहराई प्रदान करते हैं, इससे हम उनको कुछ भी समझकर आसानी से अपनी बात कर सकते है।

बड़ी बड़ी कंपनियां अपने ब्रांड की पहचान बनाने के लिए अवतारों का उपयोग कर सकती है, यदि आप भी अपना कोई प्रोडक्ट बना रहे है, या फिर कोई पर्डक्शन कर रहे है, तो अवतार से अपने प्रोडक्ट को बात करा कर आसानी से प्रमोशन कर सकते है।

इतना ही नहीं उसी अवतार की विडिओ को बनाकर फेसबूक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर अपलोड भी कर सकते है।

बात करने वाला अवतार का चुनाव कैसे करे?

दोस्तों बात करने वाले अवतार का चुनाव बेहद कठिन हो सकता है, बात करने वाले अवतार के यूजर उनके अच्छे फीचर को देख कर ही करते है, क्युकी कुछ जनरेटर ज्यादा खास काम नहीं कर पाते।

बोलने वाले ऐवतार बनाने के लिए आपको कई सॉफ्टवेयर में से चुनाव करना होगा। एक अच्छा सॉफ्टवेयर चुनने के लिए, ये सवाल पूछें:

● क्या यह आसान और सुविधाजनक है?

● क्या इसका इंटरफ़ेस यूजर के लिए अच्छा है?

● क्या यह महंगा है?

● क्या यह आपके बजट में है?

● आप इसे कितने समय तक उपयोग करेंगे?

इन सवालों की चर्चा निष्कर्ष भाग में की जाएगी। तो बिना देरी किए, यहां 7 बेस्ट बोलने वाले ऐवतारों की सूची है:

7 AI Talking Avatar Generators in 2024

1. DemoCreator

दोस्तों DemoCreator एक वैसे तो स्क्रीन रीकॉर्डर वेबसाईट है, लेकिन आप इसमे अपनी विडिओ को शूट करके आसानी से अवतार बना सकते है, उसके अलावा इसमे आप एडिटिंग भी कर सकते है।

इसको गूगल पर जाकर पीसी या लैपटॉप के लिए फ्री मे डाउनलोड किया जा सकता है, इसके अंदर काफी सारे फीचर अवतार बनाने के लिए दिए गए है, इतना ही नहीं इसमे आप अवतार के काफी लुक का विकल्प का चयन भी कर सकते है।

इसके अंदर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ साथ विडिओ के एडिटिंग के फीचर जैसे ट्रिम, कट, क्रॉप, एनोटेशन जैसे विभिन्न एडिटिंग टूल्स मे शामिल है।

2. Voki

दोस्तों वॉकी एक जबरदस्त एआई आधारित सेवा है, जिसमे तरह तरह के अवतार को क्रीऐट किया जा सकता है, उसके चेहरे के अलावा आप उसके शरीर की यूनिफॉर्म भी आप इसमे बना सकते है।

इसके अलावा इसमे एडिटिंग के टूल भी शामिल है, जो की एक सरल इंटरफेस की तरह काम करते है, यदि आपको अपने अवतार मे कमी नजर आती है, तो एडिटिंग टूल से उसको आसानी से सुधारा जा सकता है, या फिर कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

इस वेबसाईट पर अवतार की आवाज और व्यवहार को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है, इतना ही नही अपने खुद के फोटो अपलोड करके भी आप उसका अवतार आसानी से बना सकते है।

3. Reallusion Cartoon Animator 4

Reallusion Cartoon Animator 4 एक शक्तिशाली 2D और 3D ऐनीमेशन सॉफ्टवेयर है, जिसका प्रयोग आप वेबसाईट द्वारा करके भी आप आसानी से किसी भी तरह का बोलने वाला अवतार बना सकते है।

इसके अंदर आप प्री डिफ़ॉल्ट और कस्टम अवतार बनाने के लिए अलग से टूल दिया गया है, जो की प्री डिफ़ॉल्ट मे आप इसी के अवतार का विकल्प चुन सकते है, कस्टम अवतार मे आप अपनी कोई भी फोटो का अवतार बना सकते है।

इसके अलावा इसमे विडिओ को शूट करने के लिए एक अलग कैमरा सेटअप टूल दिया गया है, जिसमे आप रिकार्ड करके उसमे अवतार के लुक लगा सकते है।

4. SitePal

दोस्तों SitePal एक वेब आधारित सेवा है, जो वेबसाइट और ऐप्स के लिए इंटरैक्टिव 3D और 2D अवतार आसानी से बना सकता है, इसके अवतार बनाने के लिए लाइब्रेरी दी गई है।

जिसमे आप डिफ़ॉल्ट अवतार को चुन सकते है, इसके अलावा उसी मे आप कस्टम अवतार भी आसानी से बना सकते है, इसमे औडियो और टेक्स्ट के आधार पर अवतार को बोलने वाला बना सकते है, या आप कोई स्क्रिप्ट तैयार करके उसमे लगा सकते है।

इसके अंदर 3D और 2D अवतार को आसानी से बनाया जा सकता है, इतना ही इसमे विडिओ को हाई रेसोल्यूशन मे सेव किया जा सकता है।

5. Vyond

Vyond मे आप वेबसाईट के जरिए कार्टून फोटो और विडिओ या फिर कस्टम अवतार आसानी से बना सकते है, इसके अंदर अवतार बनाने के लिए काफी अच्छा और आसान इंटरफेस दिया गया है।

इसमे कार्टून कस्टमाइज़ करके कैरिक्टर, कपड़े, चेहरे, इक्स्प्रेशन एडिट कर सकते है, इसके अलावा कैरिक्टर मे लीपसिंक की आवाज को आसानी से मैच कर सकते है, उसमे कोई भी बैकग्राउंड म्यूजिक को जोड़ सकते है।

इसके अलावा फोटो मे एनिमेशन इफेक्ट डाल सकते है, जैसे फोटो मे चलना और उछलना ऐक्टिविटी डाल सकते है, इसमे एनिमेशन की अलग लाइब्रेरी दी गई है, इतना ही नहीं ये वेबसाईट मीम, GIF और ईमेल सिग्नेच भी बना सकता है।

6. Avatar SDK

दोस्तों Avatar SDK एक एडवांस बोलने वाला अवतार सॉफ्टवेयर है। जो डेवलपर्स और बड़ी कंपनियों को अपने ऐप्स और सेवाओं में बातचीत करने वाले सुविधा को देता है, लेकिन आप भी इसकी सुविधा का आसानी से प्रयोग कर सकते है।

इसमे अपनी विडिओ को पूरी तरह से कस्टमाइज़ करे, उसके बाद ही आप इसमे आसानी से अवतार के चित्र का विकल्प चुन सकते है।

इसके अलाव इस सॉफ्टवेयर मे आप रियल-टाइम एनिमेशन और लिप-सिंक वॉयस को अपने अवतार से बिल्कुल मैच करा सकते है, इतना ही नहीं ये सॉफ्टवेयर काफी सारी भाषाओ का समर्थन भी करता है।

7. Adobe Character Animator

दोस्तों वैसे Adobe एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, लेकिन अवतार और नए कैरिक्टर बनाने के लिए इसका सॉफ्टवेयर अलग से डिजाइन किया गया है, जिसमे आप एनिमेशन वाले अवतार आसानी से बना सकते है।

इसमे आप कार्टून वाला Talking Avatar भी बना सकते है, फोटो पर फेसिअल प्रभाव डाल सकते है, इसके अलावा एनिमेटेड आंखों, होंठों सहित कास्टम फेस भी आप इसमे लगा सकते है, और अपनी कोई लिप-सिंक को आसानी से मैच कर सकते है।

इसका उपयोग करने के लिए आप गूगल या किसी भी ब्राउजर से इसको इस्तेमाल कर सकते है, अथवा आप इसको कंप्युटर या पीसी के किसी भी वर्ज़न मे चला सकते है।

Conclusion

दोस्तों आप जान गए होंगे हमने खास ऐसे वेबसाईट और सॉफ्टवेयर के बारे मे आपको बताया है, जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, इनके अंदर आसान इंटरफेस दिया गया है, जिससे आप Talking Avatars को क्रीऐट कर सकते है।

चलते चलते एक बात बता दूँ की बोलने वाला अवतार को Generate करने बाद आप आसानी से इसको ऑनलाइन फ्री विडियो एडिटर से कस्टमाइज या एडिट कर सकते है।

दोस्तों ये सभी सॉफ्टवेयर और वेब आपको आसानी से गूगल पर मिल जाएंगे, वहाँ से आप इनका उपयोग या इनके सॉफ्टवेयर को आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

उम्मीद है, Talking Avatars के बारे मे इस पोस्ट के माध्यम से मैं इसकी पूर्ण जानकारी आपको दिया हूँ, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा तो दोस्तों को साझा करे, अन्यथा कोई डाउट है, तो कमेन्ट बॉक्स मे मैसेज करे।

Rate this post
इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करे:
Ravi Kumar Sharma

मेरा नाम रवि कुमार शर्मा है, मुझे विडियो एडिटिंग के बारे में बहुत ज्ञान है इसीलिए मैंने यह ब्लॉग आप लोगो की हेल्प के लिए बनाया हूँ। ताकि आप भी विडियो एडिटिंग सीख कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ग्रो कर पाए।

Leave a Comment